How To Make A Fine Tuned Bamboo Flute At Home In Hindi

1. आवश्यक सामग्री खरीदें

तो गाइस बांसुरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छा सा बांस खरीदना होगा, दोस्तों आपको एक बात का ख्याल रखना होगा की बांस न ही ज्यादा गीला हो और न ही ज्यादा सूखा हो क्योकि गीले बांस में फंगस लग जाती है और बांसुरी अच्छे से ट्यून नहीं हो पाती और सूखा बांस जल्दी से टूट जाता है।

बांस लेने के बाद आपको एक आरी ले लेनी है जिससे आप बांस को काट सको, फिर आपको एक सैंडपेपर ले लेना है जिससे आप बांसुरी के edges को अच्छा कर साखो, फिर आपको एक रबर या लकड़ी का cork ले लेना है जिससे आप अपनी बांसुरी को एक तरफ से बंद कर साखो, फिर आपको एक ड्रिल मशीन ले लेना है जिससे आप अपने बांस में ब्लोइंग होल और फिंगरिंग होल बना साखो, और फिर आखिर में आपको एक रूलर या measuring टेप ले लेना है जिससे आप बांस में सही – सही जगह छेद कर साखो। तो यह सभी चीज़ो की आपको जरूरत पड़ेगी बांसुरी बनाने में तो आपको यह सभी चीज़े जल्द से जल्द ले लेना है।

2. सोचिये आप कौन सी बांसुरी बनाना चाहते हैं

दोस्तों सभी सामान लेने के बाद आपको सबसे पहले यह decide करना होगा की आपको कोनसे स्केल की फ्लूट बनाना है क्योकि दोस्तों हर स्केल की बांसुरी का साइज अलग – अलग होता है यह तो आपको पता ही होगा और हर स्केल की बांसुरी के होल का साइज भी अलग – अलग होता है यह बात आपको ध्यान में रखना होगा।

अगर आप कोई भी स्केल की फ्लूट बना रहे हो तो आपको उसके फिंगरिंग होल को बहुत ही ध्यान से बनाना होगा क्योकि एक छोटी सी गलती से आपकी बांसुरी untune हो जायेगी और आपकी पूरी मेहनत बेकार हो जायेगी। तो दोस्तों इसलिए सबसे पहले आपको बांसुरी का स्केल decide कर लेना है।

3. बांस को स्केल के अनुसार काटें

बांसुरी का स्केल decide करने के बाद आपको उस स्केल की बांसुरी की लम्बाई, मोटाई और फिंगरिंग होल के diameter की जानकारी ले लेना है। इन सभी चीज़ो की जानकारी आपको सर्च करके आराम से मिल जायेगी। तो यह सब जानकारी लेने के बाद आपको अपने बांस को उस स्केल के मुताबिक़ अपनी आरी से काट लेना है और हाँ गाइस ध्यान रहे इस काम को आपको बहुत ही सावधानी से करना है।

अगर इस काम में आपसे गलती हुई तो आपका बांस कुछ काम का नहीं रहेगा और आपको दूसरे बांस का जुगाड़ करना होगा।

4. अपने बांस पर छेद करें

दोस्तों बांस को काटने के बाद आपको अपने बांस में छेद कर लेना है, जिसके लिए आपको ड्रिल मशीन का यूज़ करना है और गाइस शुरू में आपको छूटा सा छेद करना है और धीरे – धीरे उस छेद को स्केल के मुताबिक़ बढ़ा करना है क्योकि अगर आप एकदम से बांस पर बढ़ा छेद करोंगे तो उससे आपके बांस के टूटने के चान्सेस बहुत ही बढ़ जाते है।

तो दोस्तों इसलिए आपको यह गलती बिलकुल भी नहीं करना है और आराम – आराम से आपको बांस में छेद करना है। दोस्तों आपको ब्लोइंग होल और फिंगरिंग होल को अच्छे से सैंड पेपर से साफ़ कर देना है और उसमे फिनिशिंग दे देना है।

5. कॉर्क को अपने बांस में रखें

गाइस अब आपको अपने लकड़ी या रबर के cork को अपनी बांसुरी के ब्लोइंग होल की तरफ डाल देना है और बांसुरी को ब्लोइंग होल की तरफ से इतने अच्छे से बंद कर देना है की वह से थोड़ी भी हवा बहार न निकले। अगर आपका cork अच्छे से बांसुरी में फिट नहीं आता है तो आप उसे फिट करने के लिए गम का यूज़ कर सख्ते हो, गम आपके cork को बांसुरी में अच्छे से फिट भी कर देगा और इसकी वजह से आपकी हवा बांसुरी से बहार भी नहीं निकलेगी।

तो दोस्तों cork को बांसुरी में डालने के बाद आपका ज्यादातर काम हो चूका होगा, इसके बाद आप बांसुरी के ब्लोइंग होल में जब आप हवा डालोगे तो उससे आवाज़ निकलने लगेगी।

6. ट्यूनिंग और फिनिशिंग

अब आपको यह चेक करना है की बांसुरी के सभी स्वर सही लग रहे है या नहीं, अगर कोई भी स्वर गलत लगता है तो उस होल को आपको चेक करना होगा की उस होल का diameter कही गलत तो नहीं, अगर गलत निकलता है तो उसे आपको ड्रिल मशीन या सैंड पेपर से सही कर देना होगा। इस तरह आप अपनी बांसुरी की ट्यूनिंग सही कर सख्ते है।

दोस्तों सभी स्वर चेक करने के बाद आपकी बांसुरी रेडी हो जायेगी, इसके बाद बस आपको बांसुरी में थ्रेड लगा देना है जिससे आपकी बांसुरी बहुत ही खूबसूरत लगे। दोस्तों आपको ज्यादा थ्रेड नहीं लगाना है क्योकि कभी – कभी ज्यादा थ्रेड लगाने की वजह से भी बांसुरी की ट्यूनिंग बिगड़ जाती है। तो इस तरह आप एक प्रॉपर ट्यून बांसुरी बना सख्ते हो।

आर्टिकल की पूरी जानकारी जल्द से जल्द

गाइस चलिए अब इस आर्टिकल को जल्दी से revise कर लेते है, तो सबसे पहले हमे सभी सामान लेने के लिए कहा जिससे हम अपनी बांसुरी बनाएंगे, फिर हमे यह decide करने के लिए कहा गया की हमे कोनसे स्केल की बांसुरी बनाना है, फिर हमे बांस तो स्केल के मुताबिक़ काटने को कहा गया, फिर हमे बांसुरी के स्केल के मुताबिक़ ब्लोइंग होल और फिंगरिंग होल बनाने के लिए कहा गया, फिर हमे बांसुरी में cork डालने के लिए कहा गया और फिर आखिर में हमे बांसुरी के अच्छे लगने के लिए उसमे थ्रेडिंग करने के लिए कहा गया। तो यह था पूरा आर्टिकल धन्यवाद इसे पूरा पढ़ने के लिए।

Leave a Comment